फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन-चार दिनों बाद फिर ठंड बढ़ने के आसार

Sat, 24 Dec 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अलाव तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन-चार दिनों बाद मौसम फिर करवट बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके कारण वहां से चलने वाली पछुआ हवाएं मौसम को ठंडा कर देंगी। मौसम विज्ञानी के अनुसार न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि इस दौरान आसमान साफ बना रहेगा।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते से धूप खिलने से गोरखपुर का मौसम अच्छा हो गया है। हालांकि सुबह और शाम को थोड़ा कोहरा पड़ रहा है। शुक्रवार को भी सुबह से ही धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि फिलहाल तीन-चार दिनों तक मौसम खुशगवार रहेगा, उसके बाद ठंड फिर से बढ़ सकता है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आने वाले दो-तीन दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसा होने पर पछुआ हवा चलेगी, जिससे पूर्वांचल समेत पूर्वी भारत के तापमान में गिरावट आ जाएगी। न्यूनतम तापमान कम होकर आठ डिग्री तक जाने की आशंका है। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें