फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप के बावजूद छूटती रही कंपकंपी 

Tue, 02 Jan 2018 01:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े में सिमटीं महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भले ही नववर्ष पर सूरज की झलक मिली हो, लेकिन धूप के बावजूद दिन भर कंपकंपी छूटती रही। सर्द हवा चलने की वजह से दिन के तापमान में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं हुई। तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रहा। विशेषज्ञों के अनुसार इधर मौसम लगातार ऐसा ही बना रहेगा। चार जनवरी से तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह की शुरुआत फिर सर्द रही। हवा चलने की वजह से कोहरा तो कम था, लेकिन गलन बरकरार थी। पिछले कुछ दिनों से जो हवा दो तीन किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी, वह सोमवार को 9-10 किलोमीटर तक जा पहुंची। पश्चिम की ओर से चलने वाली सर्द हवा से दिन का तापमान भी करीब 16 डिग्री के पास पहुंच सका। यह सामान्य से करीब सात डिग्री कम था।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार जनवरी में दिन का सामान्य तापमान 22.9 डिग्री माना जाता है, लेकिन तापमान 16.4 डिग्री रहा। तापमान अगर सामान्य से छह डिग्री कम होता है तो इसे कोल्ड-डे माना जाता है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वहीं चार जनवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में और गिरावट आएगी। ऐसे में इस पूरे सप्ताह ठंड के तेवर तल्ख रहेंगे।
विज्ञापन


सप्ताह भर करीब एक तरह का रहा तापमान
गोरखपुर। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। भले ही 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान ने अपने निचले स्तर पर लुढ़कते हुए पांच साल का रिकार्ड बनाया, लेकिन तापमान सामान्य से काफी कम ही रहा। आने वाले समय में मौसम में काफी ज्यादा बदलाव होगा। 

यूं रहा पिछले एक सप्ताह का तापमान
25 दिसंबर    16.8    10.7
26 दिसंबर    17.0    10.9
27 दिसंबर    18.2    9.6
28 दिसंबर    14.7    10.1
29 दिसंबर    18.1    9.0
30 दिसंबर    17.5    9.0
31 दिसंबर    13.5    9.0 
1 दिसंबर      16.4    9.7

आठवीं तक के स्कूल चार तक बंद 
कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम राजीव रौतेला ने कक्षा आठ तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में चार जनवरी तक शिक्षण कार्य बंद करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए राम सागर पति त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व की तरह शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। इससे पहले कक्षा आठ तक के स्कूल एक जनवरी तक बंद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें