लगातार कुछ दिनों से आसमान में छितिराए बादल ही नजर आ रहे हैं।
- फोटो : Gyan Prakash Giri
अच्छी बारिश के मौसम विभाग के अनुमान से उलट गोरखपुर और बस्ती मंडल में जुलाई/अगस्त माह में औसत से तकरीबन 60 मिलीमीटर कम वर्षा हुई। सबसे खराब स्थिति तो कुशीनगर की है, जहां औसत से 81 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश न होने और तापमान में वृद्धि से दोपहर के समय घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। सावन में जेठ जैसी तल्ख धूप बदन को झुलसा दे रही है। हालांकि मौसम विभाग अगले 48 घंटे में बारिश का अनुमान जता रहा है, लेकिन यह भी सामान्य रहने की उम्मीद है।
मौसम के जानकार बताते हैं कि गोरखपुर और बस्ती मंडल के बादल खिसककर छत्तीसगढ़ की तरफ चले गए हैं। इसी वजह से यहां के लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। एक जून से एक अगस्त तक की अगर बात करें तो दोनों मंडलों में औसत से काफी कम बारिश हुई। पिछले एक सप्ताह का आंकड़ा तो और भी खराब है। इस दौरान औसत तापमान भी काफी बढ़ गया है। यही कारण है कि लोगों को उमस झेलनी पड़ रही है।
हवा का दबाव बंगाल की खाड़ी की तरफ बन रहा है। इससे अगले 48 घंटे में गोरखपुर और बस्ती मंडल में बारिश की संभावना है। सात अगस्त को सामान्य तो आठ अगस्त को 25 से 30 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।
- कैलाश पांडेय, मौसम विज्ञानी
एक जूून से 31 जुलाई तक हुई बारिश
जिले बारिश मानक कमी
गोरखपुर 481.5 558.5 14
देवरिया 249.1 460.9 46
महराजगंज 602 622.6 3
कुशीनगर 190.5 563.6 66
बस्ती 472.3 465.1 2
सिद्धार्थनगर 482.1 510.7 6
संतकबीरनगर 650.7 507.7 21
28 जुलाई से तीन अगस्त तक हुई बारिश
गोरखपुर 65.1 98.0 34
देवरिया 17.1 72.6 76
महराजगंज 82.5 97.8 16
कुशीनगर 17.0 91.5 81
बस्ती 16.1 75.2 79
संतकबीनगर 22 90.4 76
सिद्धार्थनगर 14.1 83.7 52