फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध में फौजी पर फायरिंग

Tue, 05 Apr 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
वेपन - फोटो : Getty
विज्ञापन
गोरखपुर। जम्मू में तैनात फौजी का बहन से छेड़छाड़ करने वालों का विरोध भारी पड़ गया। सोमवार की शाम बाइक सवार युवकों ने बीच राह फौजी पर फायरिंग कर दी। हमले में बाल-बाल बचे फौजी ने हिम्मत कर बाइक पर सवार एक युवक को मय तमंचे के नीचे खींच लिया। हालांकि युवक को खुद को छुड़ाकर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन



घटना झंगहा के गोपलापुर की है, जिसके केंद्र में हैं यहां के मूल निवासी किशन यादव उर्फ मुलायम, जो फौजी के तौर पर जम्मू में तैनात हैं। छुट्टी लेकर घर आए किशन को बहन के साथ छेड़छाड़ होने की जानकारी मिली। आरोप के घेरे में आए गांव के ही युवकों को हिदायत देते हुए उन्होंने घटना का विरोध किया। सोमवार शाम जिस वक्त किशन छोटे भाई भगवंत को उसके कॉलेज से लेकर लौट रहे थे तो बुझावन चौराहे के करीब पास आई बाइक पर सवार दो युवकों में से एक ने तमंचे से उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

सकपकाए किशन ने खुद को संभालते हुए जवाबी हमले जैसे तेवर अपनाए और बाइक पर बैठे युवक को मय तमंचे के गाड़ी से उतार लिया। इस पर दोनों युवकों ने एकजुट होकर हाथापाई शुरू की और मौका मिलते ही तमंचा छोड़कर भाग गए। किशन की सूचना पर मौके पर पहुंचे झंगहा एसओ अनिल यादव ने तमंचा कब्जे में लेकर आरोप के घेरे में आए दुर्गेश और राहुल की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें