फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम की

विज्ञापन
हरपुर बुदहट में जाम लगाए लोग और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देती पुलिस
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन

हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। इलाके के समुदा निवासी अशोक सिंह की हत्या के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार की सुबह करीब 10.15 पर सोनबरसा बाजार में हरनहीं मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने चौबीस घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर करीब 12.30 बजे जाम हटवाया। इस दौरान गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही।
हरनही के समुदा निवासी अशोक सिंह की मेड़ बांधने के विवाद में बीते 13 नवंबर को फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अशोक के बेटे की तहरीर पर रानीपुर निवासी संतराज यादव व उनके बेटे उपेंद्र, जयप्रकाश, रुद्र प्रताप, पत्नी पार्वती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस को चकमा देकर संतराज व उपेंद्र ने कोर्ट में सरेंडर किया था।
विज्ञापन

वहीं तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। एक सप्ताह के बाद भी उनकी गिरफ्तारी न होने से लोगों का गुस्सा बढ़ गया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने रविवार की सुबह जाम लगाकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंचे थानेदार देवेंद्र लाल ने लोगों को शांत कराने के लिए काफी मशक्कत की। उन्होंने चौबीस घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। फिर लोग वहां से हटे और जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सीओ खजनी योगेंद्र नरायण ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने जाम लगाया था। लोगों को आश्वासन देकर जाम हटवाया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें