फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का संकट गहराया, नहीं हुए ऑपरेशन

Tue, 19 Apr 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पानी न आने से हैंडपंप पर लाइन लगाए डाक्टर व कर्मचारी - फोटो : mahesh kumar
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को पानी के लिए हाहाकार मच गया। मरीजों के तीमारदारों को बोतल बंद पानी बाहर से तो खरीदना ही पड़ा, इमरजेंसी और गायनी ओटी में ऑपरेशन भी नहीं हो सके। इतना ही नहीं, कॉलेज के नेहरू अस्पताल में एक्सरे प्लेट धोने और प्लास्टर करने में भी कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पानी न मिलने से वार्डों में भर्ती मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। शौचालय तक के लिए बाहर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि काम चल रहा है। शीघ्र पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

रविवार की रात में अचानक मेन पंप का एलबो फट गया। इसवजह से मोटर चलने के बावजूद टंकी तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। टंकी में बचा पानी सुबह 9 बजे खत्म हो गया। इसके बाद इमरजेंसी और गायनी ओटी में तत्काल ऑपरेशन टालने का फैसला किया गया। पानी सप्लाई बाधित होने से शौचालय तक में पानी नहीं था।
विज्ञापन


मरीज के तीमारदार बाहर लगे हैंडपंप से पानी लाने को विवश रहे। मरीजों को रिपोर्ट लेने में भी काफी मशक्कत झेलनी पड़े। एक्सरे प्लेट धोने के लिए भी पानी नहीं था और बाहर से पानी लाने के बाद प्लेटों की धुलाई के बाद  रिपोर्ट तैयार हुई। कुछ यही हाल प्लास्टर रूम का भी था। यहां प्लास्टर चढ़ाने के लिए पानी की जरूरत होती है। कर्मचारी बाहर से पानी लाकर दे रहे थे, तब जाकर काम हो पा रहा था। पूरे दिन अस्पताल में मरीज और तीमारदार पानी के लिए परेशान रहे।

डॉक्टरों को संदेह भेज कर चेताया था
रात में ही पानी की सप्लाई बाधित होने की जानकारी डॉ. सतीश को मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने सभी डॉक्टरों को चेता दिया था। इसी वजह से कुछ ओटी में पानी स्टोर कर लिया गया था और पहले से तय ऑपरेशन भी नहीं टालने पड़े।

खरीद कर लाए पानी
सुबह से पानी नहीं आ रहा था। बाहर से पानी खरीद कर लाया, तब मरीज और मेरा काम चल सका। पानी के लिए बहुत परेशान होना पड़ा।
- फूलचंद, तीमारदार
 
हैंडपंप से लाया पानी
सुबह मरीज शौचालय गया तो पता चला कि पानी ही नहीं आ रहा है। इसके बाद बाल्टी खरीदी और बाहर लगे हैंडपंप से पानी लाकर काम चलाया।
- इंद्रजीत, तीमारदार

पंप फटने की वजह से पानी की समस्या उत्पन्न हुई है। मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
- डॉ. सतीश, मेंटीनेंस अधिकारी
  पुलिस लाइंस में पानी की किल्लत पानी की किल्लत से पुलिस लाइंस में एक सप्ताह से पुलिसकर्मियों के घर वाले परेशान हैं। सरकारी आवास में रहने वाले पुलिसकर्मियों को परिसर में लगे हैंडपंप और नगर निगम की टोटी पर घंटाें लाइन लगानी पड़ रही है।
पुलिस लाइंस में अस्तबल के पास रहने वाले पुलिसकर्मियों को एक सप्ताह से पानी नहीं मिल रहा है। सप्लाई के लिए लगे पानी का मोटर जल जाने से परिसर में लगे हैंडपंप और नगर निगम की टोटी से किसी तरह लोग काम चला रहे हैं। सोमवार को जानकारी होने पर एसएसपी ने नगर निगम के अधिकारियों से बात की। शाम को पहुंचे नगर निगम के कर्मचारियों ने पानी का नया कनेक्शन देकर वैकल्पिक व्यवस्था कर दी। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि नया मोटर लगाने का निर्देश आरआई को दिया गया है। दो दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें