गर्मी में रेलवे बस स्टैंड पर बोतल से पानी पीकर प्यास बुझाते यात्री
- फोटो : amar ujala
रेलवे बस स्टैंड का वाटर कूलर खराब होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से उन्हें पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। वहीं जिम्मेदारों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
बस स्टैंड पर वाटर कूलर की मोटर विगत दो दिनों से खराब है। इस वजह से नल से गर्म पानी निकल रहा है। देवरिया के रहने वाले संतोष ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पूछताछ केंद्र पर शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
गोरखपुर डिपो के एआरएम महेश चंद्र ने बताया कि वाटर कूलर का पंप खराब हो गया है, इसे ठीक करने के लिए भेजा गया है पंप ठीक होते हुए पानी की दिक्कत दूर हो जाएगी।