फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण के लिए मतदान आज

Sat, 05 Dec 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य के तीसरे चरण का मतदान कराने के लिए शुक्रवार की शाम को संबंधित बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने डेरा डाल लिया। शनिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा।पहले और दूसरे चरण की तुलना में इस चरण के कई ब्लॉक ज्यादा संवेदनशील होने की वजह से पुलिस और प्रशासन सर्तक है। सुरक्षा के जहां कड़े बंदोबस्त किए गए हैं वहीं, आला अफसरों को संवेदनशील इलाकों में बने रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
कौड़ीराम, बांसगांव, गगहा और पिपरौली के कुछ बूथों पर पीएसी और आरएएफ को तैनात किया गया है। मतदान से एक दिन पहले बृहस्पतिवार की रात को ही डीएम और एसएसपी ने कौड़ीराम में बैठक कर संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के प्रबंध की समीक्षा कीशुक्रवार को भी पुलिस और प्रशासन के आला अफसर सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा करते रहे। तीसरे चरण के तहत गगहा, कौड़ीराम, बांसगांव, खजनी और पिपरौली विकास खंड के 1145 बूथों पर मतदान होना है।7.49 लाख मतदाता, प्रत्याशियों की तकदीर तय करेंगे। शुक्रवार की सुबह 11 बजे से ही ब्लॅाकों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाने लगा। इस दौरान डीएम, सीडीओ और एडीएम समेत कई अफसर ब्लॉकों का दौरा कर यह जांचते रहे कि पोलिंग पार्टियां समय से बूथों के लिए रवाना हो जाएं और उन्हें कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें