फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान चुनने में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

विज्ञापन
सरदारनगर के भाउपुर में बूथ पर महिलाओं की तादाद ज्यादा दिखी। - फोटो : GORAKHPUR DEHAT
विज्ञापन
प्रधान चुनने में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले की विभिन्न ग्रामपंचायतों में शनिवार को प्रधान चुनने के लिए मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। उपचुनाव के तहत मतदान कराए जाने के दौरान कुछ बूथों पर गहमागहमी दिखी। सुबह बूथों पर लंबी लाइन लगी रही। हालांकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जैसी हलचल नहीं दिखी।
जंगल कौड़िया प्रतिनिधि के अनुसार भरोहिया ब्लॉक के बुढेली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के
इंद्रावती, कुसुम देवी, कौशल्या, तारा देवी, पूनम, मीना देवी, रूबी देवी और सीमा मैदान में हैं। शनिवार को उपचुनाव के दौरान दो बूथ बनाए गए थे। कुल 2852 मतदाताओं में से 1476 ने मतदान में हिस्सा लिया। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दौरान निर्वाचित प्रधान की उम्र कम होने के चलते यहां फिर से चुनाव कराना पड़ा।
विज्ञापन

पाली प्रतिनिधि के अनुसार बनकटिया उपचुनाव में गीतादेवी और त्रियुगी नारायण मैदान में हैं। सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह में मतदाताओं की भीड़ देखी गई। दोपहर में एकाध लोग ही बूथ पर दिखे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मतदान स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। यहां दो बूथ बनाए गए थे। कुल 1145 मतदाताओं में से 419 ने मताधिकार में हिस्सा लिया। मतपेटियों को सील कर मतगणना के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर भेज दिया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। पीठासीन अधिकारी शंभू प्रसाद, विजय कुमार की निगरानी में उपचुनाव की मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान इंस्पेक्टर सहजनवां दिलीप कुमार सिंह, एसओ हरपुर बुदहट हेमेंद्र पांडेय, एसआई विनय मिश्र आदि भी मुस्तैद रहे। यहां की प्रधान सुराती देवी की 14 मई को मृत्यु होने के बाद यहां नया प्रधान चुनने के लिए मतदान कराया गया।
सरदारनगर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लॉक के भाउपुर गांव में कुल दो बूथ बनाए गए थे। सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान चला। पहला बूथ भाउपुर प्राथमिक विद्यालय पर था, जहां कुल 854 में से 542 मतदाताओं ने मतदान किया। दूसरा बूथ प्राथमिक विद्यालय मोतीपाकड़ में था, जहां 974 में से 585 मतदाताओं ने मतों का इस्तेमाल किया। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस तैनात रही। इस ग्रामपंचायत में प्रधान के लिए सावित्री देवी, अंजलि देवी, पूनम देवी प्रत्याशी हैं।
कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लॉक के गोपालपुर ग्रामपंचायत में शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। इस ग्राम पंचायत में कुल 1780 मतदाता हैं। उनमें से 1191 मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल किया। रूदल मौर्या, राजू सहानी और रूदल यादव उम्मीदवार हैं। मतदान के दौरान तहसीलदार रामानुज, इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, एसबी सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, कस्बा इंचार्ज अनूप मिश्र आदि मौजूद रहे। मतगणना आठ जुलाई को होगी।
विज्ञापन

खजनी प्रतिनिधि के अनुसार चिलौना गांव में ग्रामप्रधान पद के लिए उपचुनाव में सायं पांच बजे तक 56.83 प्रतिशत मतदान हुआ। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। मत पेटियों को सील करके उन्हें स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखकर सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को सौंपी गई। मतगणना और परिणाम की घोषणा आठ जुलाई को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें