फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर शहर का तैयार हुआ मसौदा 

Tue, 23 Aug 2016 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
विजन डाक्यूमेंट को लेकर मंडलायुक्त सभागार में आयो‌जित बैठक में कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त व अन्य। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
सुंदर शहर का सपना संजोए प्रशासन ने विजन डॉक्यूमेंट की पहली सीढ़ी पार कर ली है। डीएम की तरफ से गठित 18 सदस्यीय जिला स्तरीय टीम ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट कमिश्नर अनिल कुमार सौंप दी। रिपोर्ट मिलने के बाद कमिश्नर ने डीएम, नगर आयुक्त और पार्षदों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्षदों से भी शहर को आने वाले समय में सुंदर बनाने के लिए सुझाव मांगे।
विज्ञापन


विजन डॉक्यूमेंट के अंतर्गत जिला स्तरीय टीम ने शहर की भौगोलिक स्थिति, पार्क, अवस्थापना सुविधाएं, सफाई, आवागमन, ट्रांसपोर्ट, जलभराव के बारे में रिपोर्ट दी है। कमिश्नर सभागार में बैठक को संबोधित करते हुए कमिश्नर अनिल कुमार ने कहा कि गोरखपुर काफी बड़ा शहर है और इसे अच्छा बनाने के लिए एक साथ कई कार्य कर पाना असंभव है। इसलिए चरणबद्ध तरीके से काम को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकास की दीर्घकालीन योजना बनाई जाएगी, जो लोगों के लिए काफी उपयोगी रहेगी। विकास के लिए कुछ कार्य जनपद स्तर तथा कुछ कार्य प्रदेश सरकार की मदद से किया जाएगा। बैठक में डीएम ओएन सिंह ने कहा कि अवस्थापना सुविधाओं का बेहतर लाभ लोगों को मिल सके, इसके लिए हर उपाय किए जाएंगे।  छोटी-छोटी समस्या तत्काल हों दूर  कमिश्नर ने जिला स्तरीय टीम की रिपोर्ट में उन बिंदुओं को पहले चिह्नित करने को कहा, जिसे तत्काल दूर किया जा सकता है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी 70 वार्डों की हर छोटी से छोटी समस्या को तत्काल दूर करें। साथ ही सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाएं और नगर निगम के संपत्ति रजिस्टर का सत्यापन भी कराएं, ताकि जमीनों की स्थिति की सही जानकारी मिल सके। जलभराव पर ज्यादा होगा काम  रिपोर्ट में जलभराव की समस्या प्रभावी ढंग से रखी गई है और कहा गया है इसके चलते गोरखपुर की छवि प्रदेश में सबसे खराब है। इस पर जिला स्तरीय टीम और पार्षदों के सुझाव अधिक आए थे। कमिश्नर ने इसके निदान के लिए एक टीम बनाने की बात कही। 
विज्ञापन

पार्षदों ने दिए सुझाव  पार्षद राजेश ने बैठक के दौरान सुझाव दिया कि गंगेश चौराहे पर जाम से काफी परेशानी होती है। इसे दूर करने के लिए गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे जहां नगर निगम और रेलवे की जमीन है, नाले पर स्लैब डालकर रास्ता बनाया जा सकता है। पार्षद विजय लक्ष्मी शुक्ला ने भी सुझाव दिया कि हनुमान मंदिर रोड के साथ अन्य जगह पर सड़कों की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें