फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में दो घंटों में दो लूट, लोगों ने बदमाशों को पकड़कर पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया

Thu, 03 Jan 2019 09:41 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
बदमाशों की पिटाई करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो घंटे के अंदर दो ग्राहक सेवा केंद्रों पर बदमाशों ने लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। असलहे के बल पर बदमाशों ने गगहा में 37 हजार रुपये लूटे। दूसरी ओर बांसगांव में केंद्र के संचालक को गोली मारकर 50 हजार रुपये लूटकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन


बदमाशों को जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि लूट की रकम बदमाशों के पास नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि भीड़ में से किसी ने रकम उड़ा ली। 

केंद्र के संचालक और बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली है। एक भलुआन निवासी विजय और दूसरा सहारनपुर के हासिमपुर का हरीश है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों जगह लूट करने में ये ही शामिल थे। पिछले दिनों बेलीपार में भी ग्राहक सेवा केंद्र पर इन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। 
 

ग्रामीणों द्वारा बदमाशों की गई पिटाई - फोटो : अमर उजाला
बसौली गांव स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक प्रमोद कुमार चौहान को गोली मार रकम लूटकर भाग रहे बदमाश लोगों के हत्थे चढ़ गए। 

बृहस्पतिवार की शाम चार प्रमोद कुमार शाम में ग्राहकों को रकम दे रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और प्रमोद पर पिस्टल तान दी। रकम देने से इंकार करने पर बदमाशों ने उनको गोली मार दी और काउंटर में रखे 50 हजार रुपये लूटकर भागने लगे। 

बदमाशों की बाइक स्टार्ट नहीं हो सकी। लोगों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने ग्रामीणों पर भी गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल की गोली खत्म हो गई थी। 

उसी दौरान एक पूर्व सैनिक ने हिम्मत दिखाई, जिसके बाद बदमाश लोगों की पकड़ में आ गए। पुलिस ने केंद्र संचालक और घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

गजपुर गांव के सियर मोड़ पर स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अनिल गुप्ता को बदमाशों ने असलहा सटाकर 37 हजार रुपये लूट लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी हासिल कर बदमाशों की तलाश शुरू की। 

अतायर निवासी अनिल दोपहर दो बजे के करीब केंद्र पर ग्राहकों को रकम दे रहे थे। उसी दौरान नकाबपोश दो बदमाश पहुंचे और पिस्टल सटाकर रकम मांगने लगे। 

पिस्टल देखकर अनिल घबरा गए और काउंटर से 37 हजार रुपये बदमाशों को दे दिए। बदमाश रकम लेकर फरार हो गए। उसके बाद अनिल ने शोर मचाया और फिर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। केंद्र पर सीसी टीवी कैमरा नहीं लगा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें