फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डायल 100 टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, दो पुलिस कर्मी घायल

Sat, 01 Jun 2019 04:35 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पनियरा क्षेत्र के रतनपुरवां टोला लौकियाबान में ट्रैक्टर ट्रॉली और यूपी-100 की बोलेरो गाड़ी में टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक व पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर चालक पप्पू निषाद की जमकर पिटाई कर दी। उसके घर में तोड़फोड़ भी की। इससे नाराज गांव के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। इस मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास का रही है। 

विज्ञापन



शनिवार सुबह पप्पू निषाद ट्रैक्टर ट्रॉली से रामभजन निषाद के टेंट हाउस पर सामान उतारने जा रहे थे। इस दौरान यूपी-100 की बोलेरो से ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गई। यूपी-100 की गाड़ी में खरोच आ गई। इससे नाराज पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर चालक पप्पू निषाद की पिटाई कर दी। उसके घर में भी तोड़फोड़ की। इससे आक्रोशित गांव के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

हमले में पुलिसकर्मी देवेंद्र यादव और दिनेश यादव गंभीर रूप घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से पीएचसी पनियरा भिजवाया गया। पुलिस इस मामले में टेंट हाउस मालिक के घर के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। थानेदार अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर हमला करने, 7 सीएलए एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें