फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में खड़े ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, तीन की मौत, पांच से ज्यादा घायल

Wed, 30 Oct 2019 08:50 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से बड़ी खबर है। कोतवाली इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनी होटल के पास ट्रेलर से बुधवार की भोर में रोडवेज की बस टकरा गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि पांच से ज्यादा यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना के बाद आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चौकी प्रभारी इंडस्ट्रीयल एरिया बलराम पांडेय ने बताया कि सोनी होटल से 40 कदम दूर गोरखपुर जाने के लिए सड़क पर ट्रेलर खड़ा था। भोर में चार बजे के करीब गोरखपुर की तरफ जा रही रोडवेज की बस पहले से खड़े ट्रेलर से टकरा गई। 

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराए जाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें