फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट से मुकाबले को बढ़ेंगी एसी बसें

Fri, 08 Jul 2016 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एसी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवहन निगम प्रदेश में एसी बसों की संख्या में इजाफा करने जा रहा है। अकेले गोरखपुर रीजन को 30 एसी बसें मिलने जा रही है। एसी बसों के लिए रूट का निर्धारण कर लिया गया है। एसी बसों के संचालन होने से रोडवेज बस स्टैंड के पास से चल रही प्राइवेट डग्गामार ट्रैवल गाड़ियों से परिवहन निगम मुकाबले को तैयार कर रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने डग्गामार ट्रैवल वाहनों पर कार्रवाई के लिए शासन में पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने लंबी रूट पर एसी बसों को चलाने के लिए प्रदेश के हर रीजन से प्रस्ताव मांगा गया था। गोरखपुर रीजन से लंबे समय से गोरखपुर से वाराणसी, गोरखपुर से इलाहाबाद, पडरौना से वाराणसी और सोनौली से वाराणसी रूट पर एसी बसों के संचालन का प्रस्ताव भेजा था। मुख्यालय में गोरखपुर रीजन से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। मुख्यालय से क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिया गया है कि वह ड्राइवरों को भेजकर एसी बसों को मंगाकर संचालन शुरू कर दें। उम्मीद की जा रही है कि 15 अप्रैल तक एसी बसों गोरखपुर आ जाएंगी। एसी बसें किन रूटों पर चलेंगी इसका भी प्लान तैयार कर लिया गया है।

पुलिस की शह पर डग्गामारी कर रहे ट्रैवलर संचालक इन दिनों बस स्टैंड के सामने से भी सवारियां भरने लगे हैं। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव कुमार राय ने शासन ने इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


'रीजन को 30 एसी बसे मिलने वाली हैं। बसें किन रूट पर चलेंगी इसका निर्णय ले लिया गया है। गोरखपुर से वाराणसी रूट पर एसी बसों को विशेष रूप से चलाया जाएगा। '
विज्ञापन

- सुग्रीव कुमार राय, क्षेत्रीय प्रबंधक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें