फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Thu, 14 Feb 2019 12:26 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
मुख्य आरोपी हरेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी हरेंद्र यादव को कुशीनगर पुलिस ने बुधवार रात को राजस्थान के भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी रामजीता मठीनिया थाना विश्वभरपुर गोपालगंज बिहार का रहने वाला है। यही तरयासुजान इलाके के रहने वाले आरोपी दूधनाथ को अवैध शराब की सप्लाई देता था।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पत्नी आरजेडी से बिहार में ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव भी लड़ी थी। पहले यह दिल्ली में छिपा था। बाद में पकड़े जाने के डर से राजस्थान चला गया था। इसके खिलाफ विश्वभरपुर कुचायकोट और तरयासुजान थाने में डकैती आबकारी अधिनियम आदि धाराओं में 12 से अधिक मुकदमे है।

तरयासुजान में दर्ज पहले के मुकदमे भी फरार चल रहा था। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि भीलवाड़ा राजस्थान में पकड़े गए शराब कांड के मुख्य आरोपी हरेंद्र को कुशीनगर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आएगी। उसके बाद पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें