यूपी के गोरखपुर से सटे बस्ती जिले के नगर बाजार में गुरुवार रात दुर्गापूजा देखने पंडाल में गई पांच वर्षीय मासूम बच्ची को दबोचकर गांव के 30 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया।
खून से लथपथ बच्ची को घर के पास छोड़कर दुर्गा पंडाल में जा बैठा। बच्ची को गंभीर हालत में देख उसके पिता समझे कि उसको कहीं खेलने में चोट लग गई होगी। इसलिए मां को बुलाया। जब घरवालों को पूरी बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस को खबर किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी उसे टॉफी खिलाने के बहाने गोद में उठाकर खेत की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ा से कराह रही बच्ची की आवाज सुनकर आरोपी डर गया और खून से लथपथ हालत में बच्ची को उसके घर से थोड़ा पहले ही छोड़कर दुर्गा पूजा देखने लगा। बच्ची की हालत देखकर मां ने जब शोर मचाया तो अन्य परिजन भी आ गए।
बच्ची ने आरोपी का नाम बताया तो पंडाल के पास मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। मगर भीड़ ज्यादा होने पर आरोपी किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर भाग निकला। नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।