फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः जिले के प्रभारी मंत्री ने अर्दली से साफ कराया सैंडिल

Thu, 15 Nov 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सेवकों की सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह बृहस्पतिवार को अचानक मीडिया की सुर्खियों में आ गए। उन्होंने कुशीनगर के बुद्ध पीजी कॉलेज में आयोजित 'कुशीनगर महोत्सव' में पौधरोपण के बाद सैंडिल में लगी गंदगी को सबके सामने अपने अर्दली से ही साफ कराया। बृहस्पतिवार को इसकी चर्चा जिले भर में रही।

विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद योगी सरकार ने सबसे पहले सरकारी गाड़ियों से लाल और नीली बत्तियां हटाकर वीआईपी कल्चर समाप्त करने का दावा किया था, लेकिन बृहस्पतिवार को कुशीनगर महोत्सव में शिरकत करने आए कैबिनेट मंत्री व कुशीनगर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र उर्फ मोती सिंह के एक बर्ताव ने प्रदेश सरकार की छवि पर ही उंगली खड़ा कर दी।

हुआ यह कि बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सांसद राजेश पांडेय बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में पौधरोपण करने पहुंचे। वहां उन सभी ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन


इसी बीच मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने सैंडिल में लगी गंदगी व कीचड़ व पैंट की धूल अपने अर्दली से साफ करवाई। यह मामला मीडिया की नजर में आ गया और फिर इस पर चर्चाएं तेज हो गईं। भाजपा के जिलाध्यक्ष जे पी शाही ने प्रभारी मंत्री ने खुद अपने सैंडिल की सफाई की। वैसे संस्कार है कि अपने से बडों का खयाल रखा जाए।

जैसे ही प्रभारी मंत्री झुके,वैसे ही कार्यकर्ता भी मदद में आगे आ गए। जबकि प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद अपनी सैँडिल साफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें