फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे की निगरानी में होगी यूनिवर्सिटी परीक्षा

Mon, 06 Feb 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी।
विज्ञापन
इस बार गोरखपुर यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षा कई परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में होगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 23 नए परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाने को अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। शिक्षकों की टीम बनाकर परीक्षा केंद्रों की जांच कराई जा रही है। उनकी रिपोर्ट के बाद ही इन परीक्षा केंद्रों को हरी झंडी मिलेगी।
विज्ञापन


गोरखपुर यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि रविवार को खत्म हो गई। इस बार यह परीक्षा 250 केंद्रों पर संपन्न होनी है। इसमें 23 नए परीक्षा केंद्र भी हैं। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इन केंद्रों की जांच के लिए यूनिवर्सिटी के शिक्षकों की टीम ने काम शुरू कर दिया है। जल्द ही रिपोर्ट भी मिल जाएगी, उसी के आधार पर इन कॉलेजों को केंद्र निर्धारण शुल्क जमा करने और परीक्षा केंद्र के रूप में अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी इस बार सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के भी कुछ कॉलेजों की परीक्षाएं आयोजित करेगा। 20 फरवरी तक सभी को एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें