फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रगौरव से हुई यूनिवर्सिटी की परीक्षा की शुरुआत

Wed, 02 Mar 2016 01:19 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन आयोजित हुई राष्ट्रगौरव विषय के पेपर में गोरखपुर यूनिवर्सिटी केंद्र पर 3700 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन



परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक पहली पाली में 3500 से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें करीब 150 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि दूसरी पाली में पंजीकृत कुल 2042 विद्यार्थियों में केवल 405 ही शामिल हुए।

पहली पाली में स्नातक प्रथम वर्ष तो दूसरी पारी में स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा होनी थी। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी और संबद्ध महाविद्यालयों को लेकर कुल 404 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि यूनिवर्सिटी और संबद्ध महाविद्यालयों में कुल एक लाख 85 हजार विद्यार्थी पंजीकृत थे। अभी फिलहाल यूनिवर्सिटी का ही डिटेल मिल सका है। सभी 404 परीक्षा केंद्रों की कॉपियों को इकट्ठा करने के लिए 13 नोडल केंद्र बनाए गए हैं।


छात्रा का मोबाइल गायब
परीक्षा के दौरान बीएससी की एक छात्रा का मोबाइल गायब हो गया। दरअसल, परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रा और उसकी तीन सहेलियों ने एक स्थान पर अपना मोबाइल छिपाकर रख दिया था। परीक्षा खत्म होने के बाद तीनों सहेलियां पहले निकलीं और अपना-अपना मोबाइल लेकर चली गईं।

बाद में जब वह छात्रा पहुंची तो उसका मोबाइल गायब था। इस पर वह रोने लगी। जानकारी मिलने पर प्रॉक्टर ने मोबाइल तलाशने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें