फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एकजुट निषाद समाज की होगी अगली सरकार’

Wed, 02 Mar 2016 12:55 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चंपा देवी पार्क में मंगलवार को निषादों के कसरवल आंदोलन में शामिल लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में खुद की भागीदारी भी तय की।
विज्ञापन


 
मुख्य अतिथि निषाद बाबूराव ने कहा कि निषाद समाज अपने अधिकारों के लिए एक छतरी के नीचे आना शुरू कर दिया है। बस आवश्यकता एकजुट होने की है। विशिष्ट अतिथि डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि निषाद समाज को सभी पार्टियों ने छला लेकिन अब वह अपने अधिकार के प्रति जाग चुके हैं। अब तक निषादों को जागृत करने वाला कोई संगठन नहीं था।


डॉ. संजय कुमार ने कहा कि समाज का प्रदेश की 200 विधान सभा की सीटों पर 50 हजार से एक लाख तक वोट है। इसलिए प्रदेश में अगली सरकार निषाद समाज के नाम होगी। कार्यक्रम में अपर्णा, कांती मझवार, रद्युराई निषाद, डॉ. अनिल कुमार, शंकर भाई, देवमणि निषाद, आल्हा निषाद, राम निषाद, रामरतन, राजेश निषाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें