फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौवाबाग अंडरपास : रेलवे क्रासिंग के नीचे डाले गए छह गर्डर

विज्ञापन
कौवाबाग अंडपास में लगाया जा रहा गर्डर ।
विज्ञापन
कौवाबाग अंडरपास : रेलवे क्रासिंग के नीचे डाले गए छह गर्डर
विज्ञापन

गोरखपुर। कौवाबाग रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास निर्माण में पटरियों के नीचे लोहे के गर्डर लगाने का कार्य बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया गया। सुबह 11.50 से दोपहर 2.15 बजे तक ब्लॉक लेकर छह गर्डर रेल लाइन के नीचे लगा दिए गए। शुक्रवार को रेल लाइन पर बचे कार्य पूरा करने के बाद शनिवार से क्रासिंग के नीचे बीम आदि लगाने का कार्य शुरू होगा।
बीम सेट हो जाने के बाद मिट्टी की खुदाई होगी। इसके बाद बाक्सों को पुशिंग तकनीकी से डाला जाएगा। अंडरपास बनाने के लिए पहले यातायात ब्लॉक नहीं लिया जाना था लेकिन शुरुआत में ही बाक्स के धंस जाने के चलते रेल लाइन को लोहे के गर्डर सेट किया जा रहा है। बिना ट्रेनों का संचालन रोके यह काम नहीं हो पाता। अब गर्डर से बाक्स को डालने में दिक्कत नहीं आएगी। मौके पर स्टेशन डायरेक्टर राजन कुमार, स्टेशन प्रबंधक मुकेश कुमार सहित संबंधित इंजीनियर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
एप्रोच मार्ग पर बनेंगे शेड
गोरखपुर। अंडरपास के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग पर मजबूत प्लास्टिक के शेड लगाए जाएंगे। इससे दिन में अंडरपास में उजाला रहेगा और बारिश का पानी भी नहीं जाएगा। इसके अलावा जल निकासी के लिए एहतियातन अंडरपास के पास अलग से पंप लगाए जाएंगे। दक्षिणी एप्रोच मार्ग पर शेड लगाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें