फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौवाबाग रेलवे क्रासिंग : अंडरपास निर्माण में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौवाबाग रेलवे क्रासिंग : अंडरपास निर्माण में आई तेजी
विज्ञापन

गोरखपुर। कौवाबाग रेलवे क्रासिंग का निर्माण कार्य तेज हो गया है। मंगलवार सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक पौने तीन घंटे का ब्लॉक लेकर रेलवे ट्रैक के नीचे लोहे के तीन गर्डर लगाए गए। अब शेष तीन गर्डर 14 नवंबर को लगाए जाएंगे। इसके चलते छह पैसेंजर ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। जबकि सत्याग्रह एक्सप्रेस और अमरनाथ एक्सप्रेस का नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण के दौरान एक बाक्स करीब एक फीट तक नीचे की ओर झुक गया था। वहीं, जब रेलवे क्रासिंग के नीचे बाक्स गया तो आसपास की मिट्टी खिसकने लगी। मिट्टी को सहारा देने के लिए लोहे के गर्डर लगाए गए हैं। अब बाक्स को पुशिंग तकनीक से रेलवे ट्रैक के नीचे बढ़ाया जाएगा। इसके पहले ट्रैक के नीचे लोहे के गर्डर डाले जा रहे हैं। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने 15 नवंबर तक यातायात ब्लॉक लिया है। ऐसे में कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। कार्य के दौरान प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, स्टेशन डायरेक्टर राजन कुमार, स्टेशन मैनेजर मुकेश कुमार इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

निरस्त होने वाली पैसेंजर ट्रेनें
55056, 55055 गोरखपुर-कप्तानगंज-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन 13, 14 व 15 को।
55079, 55030 नरकटियागंज-गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन 14 को।
55073, 55080 नरकटियागंज-गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन 14 को।
नियंत्रित होने वाली गाडियां
15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस 13 व 15 को 70 मिनट नियंत्रित होगी।
15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ 14 को 105 मिनट नियंत्रित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें