फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस कार

विज्ञापन
कोतवाली इलाके के हुमायूंपुर कसाई टोला में लावारिस हाल में कार मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, खोजी
विज्ञापन
हुमायूंपुर में लावारिस कार मिलने से मची खलबली
विज्ञापन

गोरखपुर। कोतवाली इलाके के हुमायूंपुर कसाई टोला में लावारिस हाल में कार मिलने से खलबली मच गई। पार्षद ऋषि मोहन की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्ते के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो गाड़ी में पुराने कपड़े और एक बिना सिमकार्ड का मोबाइल हैंडसेट मिला। प्लेट पर लिखे नंबर यूपी 65 एएन 0001 की जानकारी लेने पर पुलिस को पता चला कि गाड़ी वाराणसी के अमित पांडेय के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर संपर्क किया तो अमित पांडेय ने बताया कि उनकी गाड़ी उनके पास ही मौजूद है। पुलिस को आशंका है कि गाड़ी चोरी करके वहां लाकर छोड़ी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सफेद रंग की कार दो दिनों से खड़ी थी। पहले तो उस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन रविवार की शाम में एक मोहल्लेवासी ने इसकी सूचना पार्षद को दी। पार्षद ने पुलिस को लावारिस कार के बारे में बताया। पुलिस तत्काल बम निरोधक दस्ता आदि के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सीओ ने कार नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क किया, जिसके बाद पता चला कि उस नंबर की कार उसके मालिक के पास ही मौजूद है। उसके बाद ही पुलिस चोरी की कार मानकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें