उत्तर प्रेदश के बस्ती में हर्रैया थाना क्षेत्र के खंभरिया गंगाराम इलाके में निर्माणधीन इमारत में दीवार ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इमारत की छत की ढलाई का कार्य जारी था तभी अचानक इमारत की एक दीवार भरभराकर ढह गई। इमारत में कार्यरत दो मजदूरों की दीवार के मलबे के नीचे फंसने मौत हो गई।
मजदूरों की पहचान अशोक कुमार और रमेश के रूप में की गई है। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।