फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर सो रहे दो पुलिसकर्मी निलम्बित, एसपी आकाश तोमर ने की कार्रवाई

Tue, 20 Nov 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
डायल 100 टीम में तैनात दो पुलिसकर्मी मंगलवार को एसपी के निरीक्षण में सोते मिले। जिससे नाराज एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी आकाश तोमर मंगलवार को मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जा रहे थे। 
विज्ञापन


अभी वह कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बघौली के पास पहुंचे ही थे कि उनकी नजर डायल 100 के पीआरवी वाहन 2545 पर पड़ी। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और पीआरवी वाहन के पास पहुंचे। उस दौरान पीआरवी में दो कांस्टेबल सोते हुए मिले। 

एसपी ने उन्हे जगाया तो वे उठे और सामने एसपी को खड़ा देख वाहन से उतरकर माफी मांगने लगे। एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। 

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि डायल 100 के पीआरवी वाहन 2545 में तैनात कांस्टेबल फूलबदन यादव और शिवेंद्र विश्वकर्मा को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही इसकी जांच एएसपी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें