फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर शनिवार की देर रात मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज ले जाया गया, मगर वहां हाल गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
कैंपियरगंज क्षेत्र के बादशाहपुर पासीटोला निवासी रमेश पासवान (25) और बृजमनगंज कानापार निवासी अनिल (22) और एक अन्य युवक फरेंदा से एक ही बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान फरेंदा जंगल के मरचाहे कुटी के पास सामने से आ रही मैजिक ने टक्कर मार दी। दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत
गोरखपुर। राजघाट के हावर्ड बंधा पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने सामने से आ रहे एक बुजुर्ग मोटरसाइकिल चालक जगन्नाथ को टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जगन्नाथ हावर्ड (60) बंधा के ही रहने वाले थे। पुलिस ने टक्कर मारने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें