समशुल होदा कानपुर में कुली का काम करते थे। जबकि नवल किशोर तिवारी भी बाहर काम करते थे। इन दिनों वह घर आए थे। लोगों ने बताया कि बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि हादसे में बुजुर्ग समशुल होदा की सीएचसी तमकुहीराज में मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक सवार नवल किशोर तिवारी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई।
घायल आजाद का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इधर हादसे की सूचना पर पीड़ितों के घरों पर कोहराम मच गया।