फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व को लेकर बड़हलगंज में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

Tue, 03 Jan 2017 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
वर्चस्व को लेकर कटघरा गांव में मंगलवार को प्रधान और विरोधी गुट के बीच बवाल हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिससे एक शख्स घायल हो गया, वहीं कुछ को मामूली चोट आई है। आरोप है कि मारपीट के दौरान ही प्रधान पक्ष की तरफ से कई राउंड फायरिंग भी की गई। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी, लिहाजा पुलिस भी फायरिंग की घटना से इन्कार कर रही है। दोनों ही पक्ष के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बहसुआ गांव के प्रधान विजय निषाद और कटघरा के रहने वाले राजेश्वर सिंह में लंबे समय से वर्चस्व की जंग चल रही है। प्रधानी के चुनाव के समय भी दोनों ही मैदान में थे। चुनाव जीतने के बाद से ही विजय निषाद और दूसरे पक्ष में रंजिश और गहरा गई। मंगलवार को सुबह 10:30 बजे प्रधान विजय खुंटाभार के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सोमनाथ पासवान के साथ बाइक से कटघरा गांव गए थे। इसी दौरान गांव के राजाराम सिंह के घर के पास राजेश्वर के किसी परिचित से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिसने विवाद का रूप ले लिया।

मामूली बात पर हुए विवाद में देखते ही देखते ही दोनों पक्षों की ओर से लोग एकत्र होने लगे और थोड़ी ही देर में वहां पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इससे भगदड़ का माहौल हो गया। गांव में विवाद की खबर पाते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि इसी दौरान प्रधान पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। पत्थरबाजी में राजेश्वर सिंह घायल हो गए। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें