फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदी जाएंगी दो नई एक्स-रे मशीनें

Wed, 10 Feb 2016 10:58 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे यूनिट को बदइंतजामी से उबरने की कवायद शुरू हो गई है। पिछले कुछ दिनों से खराब मशीनों से जूझ रहे कॉलेज प्रशासन ने दो नई मशीन खरीदने का फैसला किया है। मशीनों की खरीद का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। इसके अलावा दो खराब मशीनों को बनवाने में भी कॉलेज प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन


कॉलेज सूत्रों के मुताबिक जर्जर पड़ी मशीनों को लेकर अखबार में छपी खबर को संज्ञान में लेते हुए चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कॉलेज प्रशासन से फोन पर बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। कॉलेज की ओर से कई मशीनों की मियाद पूरी हो जाने की जानकारी दी गई। राज्य मंत्री ने व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कॉलेज की जरूरत पूछी तो दो नई मशीनों की तत्काल जरूरत बताई गई। उन्होंने शासन से बात करने के बाद कॉलेज प्रशासन को प्रस्ताव भेजने को कहा।

इसी क्रम में कॉलेज ने दो मशीनों का प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित कर दिया है। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. सतीश कुमार ने बताया कि इसके साथ ही जर्जर मशीनों को कंडम घोषित करने की की अनुमति शासन से मांगी जा रही है, जिससे खराब और कारगर मशीनों को कागज पर अलग किया जा सके और मशीनों की संख्या को लेकर किसी तरह के भ्रम की स्थिति न रहे। उन्होंने बताया कि पहले से प्रस्तावित एक अल्ट्रासाउंड मशीन समेत दो एक्स-रे मशीनों के लिए 93 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें