फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मिनट में दो लूट से सनसनी 

Wed, 21 Dec 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सुशील। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
बीस मिनट के अंतराल में दो व्यापारियों से लूटकर बदमाशों ने सनसनी फैला दी। कुई बाजार में मंगलवार की रात दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने असलहे के बल पर घटना को अंजाम दिया। दुस्साहसी लुटेरे बड़े आराम से एक के बाद दूसरी लूट करके फरार हो गए। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


सिकरीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक महुई के रहनेे वाले सुशील सिंह की कुई बाजार में किराने की दुकान है। मंगलवार को दुकान बंद कर वे बाइक से घर लौट रहे थे। कुई बाजार से कुछ ही आगे बढ़े थे कि दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने रोक लिया और तीन बदमाश उतरे और तमंचा सटा दिए। बदमाशों ने उनकी जेब में रखा 15 हजार रुपया और मोबाइल लूट ले गए। एक लूट के बाद दूसरी लूट भी बदमाशों ने की। पुलिस तो नहीं पहुंच सकी और बदमाश चौराहे के सहज सेवा केंद्र पहुंच गए। यहां पर कुई निवासी अरविंद बैठे हुए थे। पहले एक युवक उतरा और रिचार्ज कूपन मांगा।

अरविंद ने रिचार्ज न होने की बात कही तो तमंचा सटा दिया और फिर काउंटर में रखे नकदी मांगने लगा। अरविंद ने इंकार किया तो गाड़ी पर बैठे पर तीन युवक और पहुंच गए और तमंचा सटाकर काउंटर में रखा 40 हजार रुपया नकद, तीन लैपटॉप और मोबाइल लूट ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद बड़ी आसानी से बदमाश फरार हो गए और पुलिस सूचना के बाद भी नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने दोनों घटनाओं की एक ही तहरीर में शामिल करते हुए जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें