फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखधाम में लगे दो दीनदयालु कोच

Wed, 30 Nov 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
दीनदयालु कोच।
विज्ञापन
हिसार जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में मंगलवार से दो दीनदयालु कोच लगाए गए हैं। जनरल श्रेणी के इस कोच में यात्रियों को पानी की बोतल खरीदने की जरूरत नहीं होगी। कोच में ही आरओ लगाया गया है। यही नहीं सीटें आरामदायक होने के साथ ही मोबाइल चार्ज करने की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन


जनरल श्रेणी के यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने दीनदयालु कोच लगाने शुरू कर दिए हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं वाले ये कोच अभी सभी प्रमुख ट्रेनों में ही लगाए जा रहे हैं। इसके तहत पूर्वोत्तर रेलवे को 15 दीनदयालु कोच मिले हैं। इनमें से दो कोच मंगलवार को गोरखधाम एक्सप्रेस में लगाए गए।

कोच की खूबी यह है कि इसके बाहरी लुक को तो शानदार बनाया ही गया है, आंतरिक व्यवस्था को भी आधुनिकतम रूप देने की कोशिश की गई है। मसलन चौड़ी सीटें, पंखे, मोबाइल चार्ज करने की व्यवस्था, नए डिजाइन की वाश बेसिन और शौचालय भी नए लुक में बनाए गए हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि जल्द ही कुछ और ट्रेनों में दीनदयालु कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें