फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन

खोराबार/ कुसम्ही। इलाके के रघुनाथपुर के पास फोरलेन पर बुधवार की सुबह सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने हेलमेट लगाया था।
विज्ञापन

कुशीनगर के सुकरौली निवासी मुर्तजा की पत्नी तज्जबुनिशा (38) की ननद की शादी खोराबार के बहरामपुर में कमरूद्दीन अंसारी के साथ हुई है। बुधवार को तज्जबुनिशा अपने बेटे जाहिद के साथ ननद के घर आई थी। दोपहर में ननद के बेटे अब्दुल कलाम (19) के साथ बाइक से वह सुकरौली स्थित घर वापस जा रही थीं। अभी वे रघुनाथपुर गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि ट्रेलर की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में तज्जबुनिशा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अब्दुल कलाम ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जाहिद की स्थित गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें