फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी पर दो कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त

Fri, 19 Feb 2016 01:14 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सुबह की पॉली में तीन विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए। तीनों को रस्टीकेट कर दिया गया, जबकि गड़बड़ी पाए जाने पर दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन



राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज स्थित बने कंट्रोल रूम से मिली सूचना के मुताबिक संयुक्त शिक्षा निदेशक ने रामरेखा आदर्श इंटर कॉलेज नौसड़ और महीप नरायन इंटर कॉलेज महाबीर छपरा में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा में एक-एक विद्यार्थी तथा दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी में किसान इंटर कॉलेज बरगदही में एक छात्रा को नकल करते पकड़ लिया, जबकि दूसरी पॉली में जनता इंटर कॉलेज चरगांवा व कौशिल्या देवी इंटर कॉलेज झुमिला में परीक्षा के दौरान गड़बड़ी पाई गई। दोनों परीक्षा केंद्रों से दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया।



यहां दूसरे कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा सचल दस्ता ने अनारकली देवी कन्या इंटर कॉलेज राजपुर परतावल, सरस्वती देवी इंटर कॉलेज नाहरपुर, ज्योति इंटर कॉलेज नाहपुर में व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर केंद्र व्यवस्थापकों को हिदायत दी। उधर, अधिकांश परीक्षा केद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी थी। कई केंद्रों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कक्ष निरीक्षक बनाकर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन



8005 ने छोड़ी परीक्षा
गोरखपुर। पहली पॉली में हिंदी की परीक्षा में 80639 पंजीकृत विद्यार्थियों में 8005 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान में 51 पंजीकृत विद्यार्थियों में 37 ने परीक्षा नहीं दी।


मोबाइल एप से हाजिरी व्यवस्था फेल
गोरखपुर। पहले दिन ही मोबाइल एप से विद्यार्थियों की हाजिरी भेजने की व्यवस्था फेल हो गई। बहुत सारे परीक्षा केंद्रों पर सर्वर डाउन होने के चलते व्हाट्सएप से विद्यार्थियों को ब्योरा, फोटो नहीं भेजा जा सका। दूसरी पाली में भी यही दिक्कतें कई परीक्षा केंद्रों पर आईं। डीआईओएस एएन मौर्या ने कहा कि मोबाइल से उपस्थिति भेजने में आ रही दिक्कतों पर केंद्र व्यवस्थापक यूपीडेस्को के मोबाइल 9838354188 पर संपर्क किया जा सकता है।



ड्यूटी के लिए शिक्षकों को कार्यमुक्त करें
गोरखपुर। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों कार्यमुक्त करें। अगर शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जाता है तो संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




परीक्षा में आज
पहली पॉली (हाईस्कूल) संगीत वादन केवल प्रश्नपत्र
(इंटरमीडिएट) गृहविज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र
दूसरी पॉली (इंटरमीडिएट) पाली, अरबी, फारसी केवल प्रश्नपत्र



कंट्रोल रूम
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज : 0551-2334706
जिलाधिकारी आवास          : 0551-2336107
डीआईओएस कार्यालय        : 0551-2343126

परीक्षा का समय : सुबह 7.30 बजे से 10.45 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें