फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीगंज में किशोरी से रेप के प्रयास में दो युवक पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश में दो युवक पकड़े गए
विज्ञापन

पीपीगंज। इलाके के रेलवे स्टेशन पर सुनसान जगह पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश कर रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि एक किशोरी को बहलाकर लाए युवक ने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया। युवकों के पास से बाइक बरामद हुई है, जो चोरी की है।
जानकारी के मुताबिक कैंपियरगंज इलाके की किशोरी को झांसा देते हुए साथ लेकर उसका रिश्तेदार युवक घर से निकला था। रेलवे स्टेशन पर जाकर उसने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। किशोरी के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती थी, लेकिन तभी गश्त में निकली पुलिस उधर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे। पुलिस ने दो को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को लेकर आने वाला युवक फरार हो गया। इस बाबत पीपीगंज थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने कहा कि गश्त के दौरान दो युवक पकड़े गए। उनके साथ किशोरी थी। युवकों के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है। किशोरी के परिजनों को बुलाया गया है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। फरार युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें