प्लेटफॉर्म एक पर फर्श दुरुस्त करने के लिए 12 जून तक ट्रेनें दूसरे प्लेटफॉर्म से रवाना होंगी। 13 जून से पुराने शेड्यूल से ही सभी ट्रेनें प्लेटफार्म से चलेंगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्लेटफॉर्म की मरम्मत का काम चल रहा है। इसी क्रम में प्लेटफॉर्म एक पर रेल प्रशासन ने ब्लॉक लिया है। प्लेटफॉर्म पर टूटे फर्श की मरम्मत कराकर पत्थर लगाए जा रहे हैं। इसके चलते वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस सहित 29 ट्रेनों का प्लेटफार्म बदल दिया गया है।
बदले प्लेटफॉर्म से चलेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन ----------------------------- प्लेटफार्म
12553 वैशाली----------------- दो
12565 संपर्क क्रांति------------- चार
15029 पुणे एक्सप्रेस------------- चार
13019 बाघ एक्सप्रेस----------- चार
15707 आम्रपाली----------- पांच
15653 जम्मूतवी----------- चार
14603 जनसाधारण एक्सप्रेस----------- दो
12531 लखनऊ इंटरसिटी----------- दो
15105 छपरा इंटरसिटी----------- दो
15097 अमरनाथ एक्सप्रेस----------- दो
15651 लोहित एक्सप्रेस----------- दो
12491 मौर्यध्वज एक्सप्रेस----------- दो
15655 कामाख्या एक्सप्रेस----------- चार
15001 देहरादून एक्सप्रेस----------- चार
15005 देहरादून एक्सप्रेस----------- चार
15007 कृषक एक्सप्रेस----------- दो