फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रो आब्जर्वर को बताई जिम्मेदारी

Wed, 01 Mar 2017 08:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में कर्मियों को ट्रेनिंग देते मास्टर ट्रेनर। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
 गोरखपुर यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में बुधवार को सभी माइक्रो आब्जर्वर को ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान उन्होंने मतदान के एक दिन पहले सभी बूथों की संवेदनशीलता जांचने के साथ ही स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा होने तक की उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। प्रेक्षकों ने बताया कि निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान केंद्र की पूरी गतिविधियों की सूचना वे सीधे उन्हें ही देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि माइक्रो आब्जर्वर को मतदान के दिन यह देखना है कि पीठीसीन अधिकारी की ओर से मतदान शुरू होने से पूर्व मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मॉकपोल कराने के साथ ही रिजल्ट को ईवीएम से क्लियर किया गया है कि नहीं। इसके अलावा मतदान के दौरान चैलेंज वोट, टेंडर मत, दिव्यांग मतदाताओं के लिए साथी की व्यवस्था, मतदान शुरू होने के पूर्व और समाप्ति पर पीठासीन अधिकारी की ओर से की जाने वाली घोषणाओं, मतदाताओं के रजिस्टर आदि को पूरा किया जा रहा है या नहीं। इस दौरान कैंम्पियरगंज के प्रेक्षक राजेन्द्र चोलन, सहजनवां के प्रेक्षक जिल्सन सिमरे एवं गोरखपुर शहर और ग्रामीण के प्रेक्षक सुमन्त भांगे समेत सभी विधानसभाओं के प्रेक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें