फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटीटी एक्सप्रेस के टीटीई के पास मिली ज्यादा नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
एलटीटी एक्सप्रेस के टीटीई के पास मिली ज्यादा नकदी
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे विजिलेंस टीम ने शुक्रवार रात गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन के टीटीई को नकदी में गड़बड़ी करने पर पकड़ा। विजिलेंस टीम अपनी रिपोर्ट चीफ विजिलेंस ऑफिसर (सीवीओ) को भेजेगी, जांच केे बाद टीटीई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने शुक्रवार की रात एलटीटी एक्सप्रेस का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सभी चल टिकट परीक्षकों की जांच की गई। एक टीटीई ने ड्यूटी के दौरान जितनी नकदी दिखाई थी उसके पास उससे ज्यादा रुपये निकले। जांच में दस्तावेज में भी अनियमितताएं पाई गईं। टीम ने टीटीई के बयान दर्ज किए और यात्रियों से भी पूछताछ कर उनके भी बयान दर्ज किए। टीम अपनी रिपोर्ट सीवीओ को सौंपेगी। विजिलेंस टीम ने 15 दिन पहले भी स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया था। इसमें दो टिकट परीक्षकों के पास से अधिक नकदी बरामद हुई थी। अनारक्षित टिकट काउंटर पर भी नकदी में अंतर पाया गया था। दोनों टिकट परीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। टिकट काउंटर के बुकिंग क्लर्क के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सीपीआरओ ने बताया कि विजिलेंस ने शुक्रवार की रात एलटीटी एक्सप्रेस में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक टीटीई के पास से कैश में अंतर मिला है। अब संबंधित के खिलाफ विस्तार से जांच होगी। जांच में जो सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें