फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर के दौरान यूनियन का काम-काज और पिकनिक जैसा माहौल, चेन्नई पहुंची ‘यूनियन स्पेशल’

विज्ञापन
वार्षिक अधिवेशन के लिए यूनियन एक्सप्रेस से चेन्नई जा रहें रेलकर्मी आपस में बातचीत करते।
विज्ञापन
सफर के दौरान यूनियन का काम-काज और पिकनिक जैसा माहौल। ट्रेन के देर से चलने के बाद भी किसी के चेहरे पर शिकन नहीं क्योंकि अपनों का साथ जो था। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआइआरएफ) के 4-6 दिसंबर तक होने वाले 95वें वार्षिक अधिवेशन के लिए सोमवार को गोरखपुर से चली ‘यूनियन एक्सप्रेस’ में बैठे 1250 रेलकर्मियों ने कुछ ऐसा ही अनुभव महसूस किया।
विज्ञापन


रेलकर्मियों के इस यादगार सफर को अमर उजाला लाइव कवर कर रहा है और इसमें हमारा साथ एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, सहायक मंडल मंत्री सुषमा सिंह, डीसीआई एसपी सिंह, टेक्नीशियन टू ओंकार सिंह, मास्टर क्राफ्टमैन विनय श्रीवास्तव आदि दे रहे हैं।

सफर की आंखों देखी उन्हीं जुबान से सुनिए... मंगलवार की देर रात तक ट्रेन चेन्नई नहीं पहुंची है। स्टेशनों पर जगह-जगह रेलकर्मियों ने स्वागत किया है इससे ट्रेन करीब 10 घंटे विलंब हो गई है। लेकिन ट्रेन में अकेलेपन और बोरियत जैसा महसूस ही नहीं हुआ। एक कोच में दफ्तरी कामकाज और सम्मेलन पर चर्चा हो रही है तो बगल के ही कोच में महिला रेलकर्मी आपस में बांटकर भोजन कर रही हैं। लगा जैसे हम लोग गांव में हैं और कोई समारोह चल रहा है।
विज्ञापन

-
103 वर्ष उम्र, साहस गजब का
यूनियन एक्सप्रेस में एनई रेलवे मजदूर यूनियन का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय महामंत्री केएल गुप्त की उम्र भले ही 103 वर्ष है लेकिन उनमें साहस गजब का है। पूरी यात्रा के दौरान दूसरे कोच में जाकर वह रेलकर्मियों से बात करते रहे और नाश्ता, भोजन के बारे में भी पूछा।
-
जगह-जगह ट्रेन में चढ़े रेलकर्मी
गोंडा, बहराइच, नानपारा, लखनऊ, मैलानी व सीतापुर से काफी संख्या में रेलकर्मी यूनियन एक्सप्रेस में चढे़। मंगलवार की दोपहर में झांसी में सभी ने भोजन किया और इसके बाद अधिवेशन के बारे में चर्चा शुरू हुई। पदाधिकारियों ने सभी कोच में जाकर उठाए जाने वाले मुद्दों को बताया।
-
ढोल, नगाड़ों के साथ स्वागत
लखनऊ स्टेशन के बाद ग्वालियर, भोपाल, इटारसी में यूनियन के स्थानीय पदाधिकारियों ने ढोल व नगाड़ों के साथ नारेबाजी कर स्वागत किया। इस दौरान ट्रेन से उतरकर यूनियन के पदाधिकारियों ने उनका अभिवादन स्वीकार किया।
-
बल्लरशाह स्टेशन पर किया स्नान
बल्लरशाह स्टेशन पर ट्रेन को मंगलवार की सुबह रोका गया। सभी रेलकर्मियों ने यहां स्नान किया। नाश्ता करने के बाद वहां युवा रेलकर्मियों के साथ महामंत्री केएल गुप्ता ने अधिवेशन में युवाओं का प्रतिनिधित्व का तरीका बताया। इसी तरह अधिवेशन में होने वाले महिला सम्मेलन में मुद्दों को उठाने के लिए लिखित हैंडबिल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें