ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
सहजनवां। नगर पंचायत के केशोपुर निवासी सुमेर कन्नौजिया(55) की शुक्रवार की शाम सात बजे सहजनवां रेलवे स्टेशन के लुछुई ढाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुमेर प्रतिदिन अपने घर से भोजन करने के बाद लुचुई निवासी एक व्यक्ति की दुकान पर किराए पर लेकर कपड़ा प्रेस करते थे। शुक्रवार को वह शाम दुकान बंद कर के वापस घर लौट रहे थे कि रेलवे ट्रैक को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए।