मुंबई स्पेशल कैंसल, यात्रियों ने किया हंगामा
गोरखपुर। मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन कैंसल होने की वजह से शनिवार को यात्रियों को स्टेशन से मायूस लौटना पड़ा। नाराज यात्रियों ने प्लेटफार्म पर के अलावा यात्री मित्र कार्यालय पर हंगामा किया। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन निरस्त होने की कोई सूचना नहीं दी गई थी।
दरअसल, मुंबई जाने वाले यात्रियों की भींड़ को देखते हुए गोरखपुर से मुंबई के बीच 02010 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गोरखपुर से यह गाड़ी 2.30 बजे रवाना होती है। शनिवार को इस ट्रेन से यात्रा करने वाले पैसेंजर जब प्लेटफ ार्म पर पहुंचे तो ट्रेन नहीं लगी थी। पूछताछ के बाद गाड़ी के निरस्त होने की जानकारी मिली। यात्रियों का कहना था कि वह दूरदराज से ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे। ट्रेन निरस्त होने की सूचना भी नहीं दी गई थी। हालांकि यात्री मित्र कार्यालय द्वारा बताया गया कि दो दिन पहले ही निरस्त करने की जानकारी एनईआर द्वारा दे दी गई थी।
सर्वर डाउन होने से आरक्षण केंद्र में परेशान हुए लोग
शनिवार को आरक्षण केंद्र में सर्वर डाउन होने से काफ ी देर तक आरक्षण टिकट नहीं जारी हो सका। इस वजह से लोग काफ ी परेशान हुए। यही स्थिति प्लेटफ ार्म पर स्थित आटोमेटिक जनरल वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) सर्वर डाउन होने से जनरल के टिकट नहीं निकल रहे थे।