फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन बेचने के लिए उद्यमियों ने छह महीने की मोहलत मांगी

Sun, 24 Jan 2016 08:43 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर प्लास्टिक प्रोडक्ट्स एसोसिएशन ने सरकार से 40 माइक्रॉन की थैलियों के इस्तेमाल करने और बेचने के लिए कम से कम छह माह की मोहलत मांगी है। ताकि, प्लास्टिक लघु उद्योग व्यापारी अपने लोन एवं राजस्व व बाजार की देनदारियां चुकता कर सकें।
विज्ञापन


रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने रातोंरात फैसला करके प्लास्टिक के कैरी बैग पर रोक लगा दी है। इससे इस व्यवसाय से जुड़े हजारों की संख्या में उद्यमियों और कामगारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उद्यमियों ने 21 दिसंबर तक वैट अदा करके 40 माइक्रॉन की प्लास्टिक की थैलियां मंगवाई हैं। एकाएक पाबंदी के बाद यह सभी बची रह गई हैं। ऐसे में राज्य सरकार कम से कम छह महीने का समय दे ताकि इसकी खपत की जा सके। यदि नहीं तो बचे हुए माल को वापस लेकर इसका मुआवजा अदा किया जाए। लेकिन सबसे बड़ी समस्या उद्यमियों के सामने आ गई है जिन्होंने इस उद्योग को लगाने के लिए बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लिया है।

महामंत्री शंभू प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और भारत सरकार के मानक के अनुसार 40 माइक्रॉन से ज्यादा मोटाई का कैरी बैग बनाया जा सकता है, लेकिन प्रदेश सरकार ने सभी पर प्रतिबंध लगा दिया है। जबकि प्लास्टिक एसोसिएशन पर्यावरण पॉलीथिन की थैलियों के विकल्प के रूप में इकोफ्रेंडली बायोडिग्रिडेबल कैरी बैग बनाने की तैयारी कर रहा है, जो 45 से 60 दिन के अंदर स्वत: ही नष्ट हो जाएगा। इसके लिए एनजीटी ने भी अनुमति दे दी है। ऐसे में प्रदेश सरकार हमें भी इको फ्रेंडली बायोडिग्रेडेबल 40 माइक्रॉन के कैरी बैग बनाने की इजाजत दे। इस मौके पर मुन्ना खान समेत अन्य उद्यमी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें