फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों के खातों में पहुंचने लगा धन, शौचालयों का निर्माण शुरू

विज्ञापन
खनिमपुर गांव में शौंचालय का निर्माण सुरू।
विज्ञापन
लाभार्थियों के खातों में पहुंचने लगा धन, शौचालयों का निर्माण शुरू
विज्ञापन

गोरखपुर। लंबे इंतजार के बाद पिपरौली ब्लॉक के खानिमपुर गांव में शौचालयों का निर्माण आखिरकार शुरू हो गया। गांव के 20 लाभार्थियों के खाते में रकम भी पहुंच गई है। ब्लॉक के पंचायतीराज अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बाकी सभी शौचालयों का निर्माण भी पूरा करा दिया जाएगा।
शौचालय नहीं बनने से गांव के लोगों में जबरदस्त आक्रोश था। कई बार पंचायतीराज विभाग में शिकायत के साथ ही ग्रामीणों ने तहसील दिवस में भी शिकायत की थी। अमर उजाला ने उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जिसके बाद डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने चार नवंबर को गांव का निरीक्षण कर बाकी बचे 67 शौचालयों का निर्माण जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया था। शुक्रवार से लाभार्थियों के खातों में प्रोत्साहन राशि के 12 हजार रुपये पहुंचने के साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। उधर, डीपीआरओ के निर्देश पर शनिवार को पूरे दिन ब्लॉक के अफसर गांव में मौजूद रहे और निर्माण कार्यों की निगरानी की। गांव के प्रधान अरविंद कुमार मिश्र उर्फ जुगानी का कहना है कि बाकी बचे सभी लाभार्थियों के खाते मेें ही शौचालयों की प्रोत्साहन राशि भेजी जा रही है जिससे गुणवत्ता को लेकर कोई सवाल न खड़े हों। प्रधान के मुताबिक गांव में शिव शंकर पाल, कोदई पाल, रामाशंकर, शिवचरण यादव, भोला पाल, दयाशंकर के घर शौचालयों का निर्माण शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडबैक लिया है। गांव में लाभार्थियों के खातों में प्रोत्साहन राशि भेजा जाना शुरू हो गया है। कुछ लाभार्थियों के यहां निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है। जल्द ही बाकी बचे सभी लाभार्थियों के शौचालय भी बनवा दिए जाएंगे। - हिमांशु शेखर ठाकुर, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें