आज नहीं होगी मुंबई के लिए स्पाइस की दूसरी उड़ान
गोरखपुर। गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की दूसरी उड़ान नहीं होगी। दो अगस्त से यह उड़ान नियमित होगी। वहीं हैदराबाद और कोलकाता के लिए इंडिगो की उड़ान भी एक से 31 अगस्त तक बंद रहेगी। एक सितंबर से दोनों शहरों के लिए इंडिगो अपनी उड़ान फिर से शुरू करेगी। बरसात के मौसम में यात्री नहीं मिलने की वजह से विमान कंपनी ने यह निर्णय लिया है। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि स्पाइस जेट ने मुंबई के लिए अपनी दूसरी उड़ान 11 मई से शुरू की थी। 31 जुलाई तक यह उड़ान होनी थी लेकिन अब विमान कंपनी स्पाइस जेट ने इसे आगे भी नियमित रखने का निर्णय किया है। सिर्फ एक दिन गुरुवार को यह उड़ान रद्द की गई है।