गर्मी अब अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। बृहस्पतिवार इस सीजन का न सिर्फ सबसे गर्म दिन रहा, बल्कि पिछले 10 सालों में भी मई महीने का यह सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस दिन पारा 43.7 डिग्री पार कर गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो-तीन दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि उसने 28 मई को हल्की बूंदाबांदी और 29 को अच्छी बारिश की संभावना जताई है। 2012 में मई में अधिकतम तापमान 43.6 रिकार्ड किया गया था।
बृहस्पतिवार की सुबह होने के साथ ही सूरज की तपिश महसूस होने लगी थी। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता गया और 43 डिग्री के पारे को पार कर पाया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पारा 43 डिग्री पार होने से बृहस्पतिवार इस सीजन में पहली बार हीट वेब का दिन रहा। शुक्रवार और शनिवार को भी गर्मी से राहत की संभावना नहीं है, लेकिन रविवार को गोरखपुर और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होगी, वहीं 29 को 50 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश की संभावना है। इस मात्रा को अच्छी बारिश मानी जाती है।
यूं बढ़ा तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
19 मई 38.8 23.8
20 मई 40.5 23.4
21 मई 41.1 26.0
22 मई 42.0 27.0
23 मई 40.0 27.0
24 मई 40.5 24.6
25 मई 42.7 29.2
10 सालों में मई का अधिकतम तापमान
वर्ष तापमान तारीख
2017 43.7 25
2016 42.6 17
2015 42.0 24
2014 42.6 11
2013 41.1 01
2012 43.6 30
2011 39.7 16
2010 43.6 13
2009 41.9 10
2008 40.3 30
2007 41.6 25