फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेेनों से सफर होगा आसान

Fri, 01 Apr 2016 01:18 AM IST
gorakhpur
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन चलेंगी।
विज्ञापन
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तीन ग्रीष्मकलीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें गोरखपुर-गुवाहाटी-गोरखपुर, गोरखपुर-चण्डीगढ़ व कटिहार-फिरोजपुर कैंट के बीच चलेगी। 
विज्ञापन


गुवाहाटी-गोरखपुर साप्ताहिक 05609 प्रत्येक शुक्रवार 01, 08, 15, 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई, 03, 10, 17 एवं 24 जून को गुवाहाटी से रात 9 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर रात 9.35 बजे पहुुंचेगी, जबकि 05610 स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार को 02, 09, 16, 23, 30 अप्रैल, 07, 14, 21, 28 मई, 04, 11, 18 एवं 25 जून को रात 11.30 बजे चलेगी और दूसरे दिन गुवाहाटी रात 11.55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 13, साधारण श्रेणी के 02, एसी थ्री टियर के 04, एसी टू टियर का 01 एवं एसएलआर/एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगेंगे।

13 फेरों के चलेगी चंडीगढ़ स्पेशल
गोरखपुर। 04924/04923 गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल 13 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

04924 चंडीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक चंडीगढ़ से प्रत्येक वृहस्पतिवार 07, 14, 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई, 02, 09, 16, 23 एवं 30 जून को रात 11.15 बजे चलेगी और दूसरे दिन शाम 5.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार 04923 गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार 08, 15, 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई, 03, 10, 17, 24 जून एवं 01 जुलाई को रात 10.10 बजे चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 2.25 बजे चंडीगढ़ पहुुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10, एसी फर्स्ट श्रेणी का 01, एसीथ्री टियर के 02, एसी टू टियर का 01, साधारण श्रेणी के 05 एवं एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगेंगे। 

कटिहार-फिरोजपुर वाया गोरखपुर 21 अप्रैल से
गोरखपुर। कटिहार-फिरोजपुर कैंट-कटिहार वाया गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल को 11 फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है। 05717 कटिहार-फिरोजपुर कैंट स्पेशल कटिहार से प्रत्येक वृहस्पतिवार 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई, 02, 09, 16, 23 एवं 30 जून को सुबह नौ बजे चलेगी और दूसरे दिन शाम 7.10 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।

फिरोजपुर कैंट-कटिहार स्पेशल 05718 फिरोजपुर कैंट से प्रत्येक शुक्रवार 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई, 03, 10, 17, 24 जून एवं 01 जुलाई को रात 10.35 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 11.30 बजे कटिहार पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, तथा 02 एसएलआर/एसएलआरडी सहित कुल 16 कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें