फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपथ परेड का हिस्सा होंगे गोरखपुर के तीन विद्यार्थी

Sat, 17 Dec 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
राजपथ परेड के लिए चयनित अंकिता, अमन और शशांक। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एनएसएस के तीन स्वयं सेवक इस बार राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगे। यह पहला मौका है जब यूनिवर्सिटी से परेड में शिरकत करने के लिए एक साथ तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया है। शुक्रवार को जब इसकी जानकारी परिसर में पहुंची तो एनएसएस ऑफिस में खुशी छा गई। स्वयं सेवकों से लेकर शिक्षकों ने राजपथ की परेड के लिए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन


गोरखपुर यूनिवर्सिटी के बीए तृतीय वर्ष के अमन कुमार, डीवीएनपीजी कॉलेज की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा अंकिता त्रिपाठी और यहीं के बीए तृतीय वर्ष के छात्र शशांक त्रिपाठी अपनी इस उपलब्धि से गदगद हैं। उन्होंने बताया कि यह सपना सच होने जैसा अनुभव है। राजपथ की परेड के लिए चयन भोपाल में 13 से 23 अक्टूबर तक चले शिविर में प्रदर्शन के आधार पर किया गया। इस कैंप में 100 छात्र और 100 छात्राओं ने शिरकत की थी। इसमें गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एनएसएस विंग की ओर छह लोगों को भेजा गया था। शुक्रवार को अंकिता त्रिपाठी, शशांक त्रिपाठी और अमन कुमार की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. अशोक कुमार एवं एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अजय शुक्ल ने बधाई दी। तो इसलिए खास है उपलब्धि परेड के लिए पूरे प्रदेश से 12 स्वयं सेवकों का चयन किया गया था। इनमें से तीन गोरखपुर से चुने गए हैं। जबकि प्रदेश में 22 राज्य विश्वविद्यालय हैं। ऐसे में एक साथ तीन स्वयं सेवकों का परेड के लिए चयन होना बड़ी उपलब्धि है। 31 को दिल्ली रवाना होंगे अमन, अंकिता और शशांक 31 दिसंबर को दिल्ली रवाना होंगे। यहां उन्हें 25 दिन तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं परेड की रिहर्सल में शामिल होना है। इसके बाद 26 जनवरी को परेड में शिरकत करके यह शहर का मान बढ़ाएंगे। फिर 31 जनवरी को ये शहर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें