फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन और मरीज मिले

Thu, 15 Sep 2016 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
dengue
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में डेंगू के तीन और नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला अस्पताल के पैथॉलोजी में नौ मरीजों का एलाइजा टेस्ट किया गया जिसमें तीन में डेंगू की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन

 पखवाड़े भर से चढ़ते-उतरते तापमान के साथ ही डेंगू ने पैर पसारना शुरू कर दिया है।

गुरुवार को जिला अस्पताल के पैथॉलाजी में नौ मरीजों का एलाइजा टेस्ट कराया गया। जांच में खजनी निवासी मनीष त्रिपाठी पुत्र संतोष कुमार त्रिपाठी, कैंट क्षेत्र के पुलिस लाइन आवास में रहने वाले विजय कुमार पुत्र रमेश और महराजगंज जिले घुघली निवासी अजय पुत्र राम सकल में डेंगू की पुष्टि हुई है। अजय का उपचार जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में और अन्य मरीजों का शहर के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने कहा कि डेंगू मरीजों को लिए वार्ड में चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध है। डॉक्टरों और कर्मचारियों को एलर्ट किया गया है। दवाएं और जरूरत के सामान उपलब्ध है।  अब तक 15 में डेंगू की पुष्टि जिला अस्पताल में अब तक 81 बुखार से पीड़ित मरीजों का एलाइजा टेस्ट पैथालोजी में कराया गया है। इसमें 15 मरीजों में डेंगू मिलने की पुष्टि हो चुकी है। चिकित्सकों का कहना है कि लोग सावधानी बरते और झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें