फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मां के साथ पोखरे में स्नान करने गई तीन बालिकाओं की मौत, गांव में मचा कोहराम

Sun, 22 Sep 2019 07:42 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
घटना से दुखी परिवार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

महाराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के सोनाड़ी खास सुंदरपुर पोखरे में डूबने से तीन बालिकाओं की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों को बचा लिया गया। बालिकाओं की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रविवार शाम को सोनाड़ी खास सुंदरपुर पोखरे पर गांव की महिलाएं स्नान करने पहुंची। 

जिवित पुत्रिका व्रत रखने वाली महिलाएं पोखरे पर पूजा अर्चना के बाद स्नान करने लगी। उनके साथ गए बच्चे भी पोखरे में स्नान करने लगे। कविता पुत्री राममूरत, स्नेहा पुत्री अमित और विंदु पुत्री रामआशीष, रितिक और किरन भी पोखरे में स्नान करने लगे। 
विज्ञापन


सभी हंसी खुशी के साथ पोखरे में हो हल्ला करते हुए उत्साहित होकर स्नान कर रहे थे कि कविता, स्नेहा और विंदु गहरे पानी में चले गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तीनों बालिकाएं डूबने लगी। वहीं रितिक और किरन डूबने से बच गए। 

बालिकाओं को डूबता देख हो हल्ला शुरू हो गया। इतने में गांव के तमाम लोग आ गए। पोखरी से कविता, स्नेहा और विंदु को बेहोशी की हालत में निकाला गया। इसके बाद तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बालिकाओं को मृत घोषित कर दिया। 

बालिकाओं की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर और थानाध्यक्ष चौक मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि तीन बालिकाओं की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें