फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: बरसाती नाले में डूबने से तीन बच्चियों की मौत

Fri, 19 Jul 2019 02:29 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

- दुधारा थाना क्षेत्र के गांव परसोहिया का मामला
विज्ञापन
परेशान परिजन और मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सन्तकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के पजराभीरी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव परसोहिया में शुक्रवार को तीन बच्चियों की बरसाती नाले में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


परसोहिया निवासी 10 वर्षीया सुमन व प्रीति तथा 12 वर्षीया नरमासी शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गांव से कुछ दूर स्थित नाले के किनारे बकरी चराने गईं थीं। वहीं नाले में नहाने लगीं। इस दौरान तीनों बच्चियां डूबने लगीं।

किनारे मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक तीनों बच्चियां डूब चुकी थीं। लोगों ने तीनों बच्चियों का शव बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर दुधारा पुलिस भी गांव पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें