फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब पीने से तीन की मौत, 12 गंभीर

Fri, 27 Nov 2015 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चरगांवा के जंगल छत्रधारी में प्रधान पद के प्रत्याशी की दावत में जहरीली शराब पीने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। इससे प्रभावित 17 लोगों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी ने एसओ पिपराइच समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के साथ ही प्रधान पद के प्रत्याशी पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी सदानंद चौरसिया को भी निलंबित कर दिया गया है, जबकि प्रधान प्रत्याशी धनंजय साहनी सहित पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
चरगावां ब्लाक के जंगल छत्रधारी गांव में प्रधान पद के लिए 30 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में 28 नवंबर को यहां मतदान होना है। बुधवार की रात प्रधान पद के प्रत्याशी धनंजय साहनी ने दावत दी थी।
विज्ञापन

इसमें 50  लोग शामिल हुए थे। भोजन करने के बाद इन लोगों ने कच्ची शराब पी थी। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे दावत में शामिल गांव के मन्नू निषाद (25) प्रधान पद के प्रत्याशी धनंजय के चाचा रामललित (42) की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग नशा ज्यादा चढ़ने के अंदेशे में थे लेकिन कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई।
सुबह दस बजे के करीब दावत में शामिल गांव के बिचऊपुर टोला निवासी हरेंद्र (42), वीरेंद्र (30), रामकिशोर (40), जितेंद्र (30), रामसमुझ (30), बहादुर (40), नंदलाल (35), मिट्ठू (30), जीत (50), शंभू (40), रोहित (42), नंदू (45), हीरा (45), रवि (20) की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग सभी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज के दौरान हरेंद्र की मौत हो गई। रामकिशोर समेत अन्य की हालत नाजुक बताई गई है।
घटना के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम रंजन कुमार, एसएसपी लव कुमार ने जहरीली शराब पीने वाले युवकों का हाल जाना। दोनाें अधिकारी देर शाम तक मेडिकल कॉलेज में जमे रहे। एसएसपी ने एसओ पिपराइच प्रभातोष श्रीवास्तव, हल्का दरोगा शोभनाथ यादव, सिपाही रामगोपाल यादव, रामप्रकाश पांडेय को सस्पेंड करने के साथ ही प्रधान पद के प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
उधर, इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी सदानंद चौरसिया को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि प्रधान प्रत्याशी धनंजय साहनी समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें